उरई। रात के अंधेरे में चार पहिया वाहन खराब होने से सड़क पर फंसे राहगीरों के लिए यूपी-112 मददगार साबित हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली उरई की पीआरवी 0080 मौके पर पहुंची और सभी राहगीरों को सुरक्षित उरई पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, गोहन निवासी वरुण द्विवेदी अपने साथियों रवींद्र यादव और महेंद्र प्रजापतिके साथ चार पहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान रात में सुनसान रास्ते पर उनका वाहन अचानक खराब हो गया। काफी प्रयास के बाद भी वाहन ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने यूपी-112 पर कॉल कर मदद मांगी।
सूचना मिलते ही कोतवाली उरई की पीआरवी 0080 मौके के लिए रवाना हुई। पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी अफसर जमा, संदीप कुमार और चालक होमगार्ड जगत सिंह ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की स्थिति जानी और उनकी मदद की। पुलिसकर्मियों ने सभी को सुरक्षित उरई पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि रात के समय सुनसान स्थान पर वाहन खराब होने से राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। (संवाद)