फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मायके आई मां का दो साल का बेटा टब में डूबा, मौत

विज्ञापन
फोटो - 20 मृतक अंश की फाइल फोटो। - फोटो : 1
विज्ञापन
कालपी। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी मनीष गुप्ता के दो वर्षीय बेटे अंश की मंगलवार सुबह कालपी के रामगंज मोहल्ले में पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। मां मोना देवी चार दिन पहले ही पिता की तबीयत खराब होने पर बेटे को लेकर मायके आई थी।
विज्ञापन


मनीष की पत्नी मोना देवी अपने दो वर्षीय बेटे अंश के साथ चार दिन पहले रामगंज निवासी पिता लखन गुप्ता के घर आई थी। परिजनों के मुताबिक लखन की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। इसके अलावा दो अक्तूबर को अंश का जन्मदिन भी था। इसी सिलसिले में वह मायके आई थी।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मोना घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी दौरान आंगन से खेलते-खेलते अंश बाथरूम में पहुंच गया। वहां पानी से भरे टब में गिरने से वह डूब गया। कुछ देर तक अंश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाथरूम में टब के अंदर अंश को देखकर परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले दादा की भी हादसे में हुई थी मौत

मनीष दमरास में मुख्य सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले इसी दुकान में नियामतपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर घुस गया था। हादसे में मनीष के पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब पौत्र अंश की असमय मौत से परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


बेटे का जन्मदिन मायके में मनाने की जिद, नहीं पता था यह आखिरी होगा
कालपी। घरवालों ने कहा था कि बच्चे का जन्मदिन यहीं मना लेते हैं, लेकिन मोना देवी ने मायके जाकर जन्मदिन मनाने की बात कही। पिता की तबीयत भी खराब थी, इसलिए वह चार दिन पहले अपने दो वर्षीय बेटे अंश को लेकर रामगंज स्थित मायके पहुंच गई। दो अक्तूबर को जन्मदिन मनाया गया, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि बेटे का यह जन्मदिन परिवार के लिए आखिरी याद बन जाएगा।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मोना घर के काम में व्यस्त थी और अंश आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बाथरूम में चला गया और पानी से भरे टब में गिर गया। कुछ देर बाद अंश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाथरूम में वह टब में डूबा मिला। परिजन उसे लेकर सीएचसी कालपी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मोना ने सोचा था कि मायके में बेटे का जन्मदिन मनाएगी और पिता की तबीयत भी देख लेगी। उसे क्या पता था कि जिस बेटे को लेकर वह मायके आई है, उसके जन्मदिन की खुशी कुछ ही समय बाद परिवार की सबसे दुखद याद बन जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें