बारातियों से भरी मिनी बस पलटी।
- फोटो : अमर उजाला
साथी के साथ राठ से कालपी उर्स देखने आए एक किशोर व उसके साथी को कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनाें को जिला अस्पताल भिजवाया जहां किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टराें ने उसे मेडिकल कालेज
झांसी रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जनपद के राठ निवासी अशफाक (13) पुत्र अजमेरी अपने साथी अकमल(21) पुत्र आदिम के साथ कालपी में चल रहा उर्स देखने के लिए आया था। शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे दोनों सड़क पार कर कुछ खाने का सामान खरीदने जा रहे थे। इस दौरान कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनाें
को टक्कर मार दी। इससे दोनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद पुलिस व अकीदतमंदों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान अशफाक की मौत
हो गई जबकि उसके साथी अकमल की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टराें ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। किशोर की मौत की सूचना जैसे ही परिजनाें को मिली तो उनकी हालत खराब हो गई और वह बदहवास हालत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और रोने बिलखने लगे।