फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज गेट पर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का स्वागत करते पार्टी के लोग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई, जोल्हूपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक जन सेवा संकल्प यात्रा को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का काफिला शाम के वक्त उरई पहुंचा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अकेले ही 2022 के विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरेगी। फिलहाल पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजा भैया ने बुंदेलखंड को अपना घर बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड यूपी का हृदय है और यहां उन्हें सदैव प्यार मिला है। इस मौके पर मोहित गुर्जर, कुलदीप गौर, शिवम कुशवाह, सत्यम गुर्जर, आशीष, रिंकू महाराज, दीपेंद्र सेंगर आदि रहे। जोल्हूपुर प्रतिनिधि के मुताबिक मोड़ पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां सुनील मल्हेटा, संजय सिंह, सूरज, दिनेश राठ, मुकेश भरूआ, शाकिर मंसूरी राठ, अबरार राईन, कुलदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें