जालौन के आटा में एएनएम का कोर्स कर रही शादीशुदा छात्रा को चलती कार से हाईवे किनारे फेंक दिया गया। इससे छात्रा के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजन अभी स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहे और छात्रा भी बेहोश है।
इस कारण मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। गुरुवार शाम को शहर के बाहर नेशनल हाईवे की करमेर व अजनारी रोड के किनारे किसान खेतों पर काम कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार आई और एक युवती को पास स्थित लिंक रोड पर फेंक कर वापस हाईवे की ओर निकल गई।