फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जालौन में चोरों ने बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम व लॉकर तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी कैमरा तोड़ फेंका

Fri, 05 Feb 2021 12:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन के एट में नवीन गल्ला मंडी परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की दीवार चोरों ने गुरुवार रात तोड़ दी। इसके बाद बैंक में लगे एटीएम और लॉकर तोड़ने का प्रयास भी किया। गनीमत रही कि वे सफल न हो सके। हताशा में चोर सीसीटीवी कैमरा तोड़कर ले गए। हालांकि यह घटनाक्रम कैमरे में रिकार्ड हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी ने वहां का ताला खोला तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बैंक मैनेजर ने तहरीर दी है। पुलिस जांच के लिए रिकार्डर आदि साथ ले गई है। गुरुवार की रात पीएनबी के पीछे बाथरूम की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गए। सबसे पहले उन्होंने एक सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ फेंका।

इसके बाद गेट तोड़ते हुए अंदर रखी एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल न हो सके। इसके बाद लॉकर का मेन गेट तोड़कर लॉकर तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन यहां भी नाकाम रहे। इसके बाद चोर क्षतिग्रस्त सीसीटीवी कैमरा नाले में फेंकते हुए भाग गए। शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी सरजीत हाशमी ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो बैंक में टूटा और बिखरा सामान देखा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

उन्होंने बैंक मैनेजर प्रशांत त्रिपाठी को सूचना दी। जानकारी पाकर सीओ, एसओजी सर्विलांस एवं फील्ड यूनिट की टीम के साथ बैंक पहुंचे और जांच पड़ताल की। कोंच सीओ राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस ने टूटा मिला कैमरा जांच के लिए फील्ड यूनिट के पास भेजा है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

सोते रहे मंडी के गेट पर तैनात पहरेदार
मंडी परिसर में खुली पंजाब नेशनल बैंक के सामने मंडी सचिव का दफ्तर व मेन गेट है। यहां पीआरडी के जवान रात में निगरानी के लिए तैनात रहते हैं। वह गेट पर सोते रहे और चोर ऑफिस व गेट के सामने स्थित बैंक के अंदर घुस गए।

बैंक उपभोक्ता रहे परेशान
पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की वारदात के बाद दिन भर पुलिस फोर्स बैंक में मौजूद रहा। जांच-पड़ताल एवं पूछताछ चलती रही। इसके कारण  बैंक के उपभोक्ता रुपये निकालने के लिए दिनभर भटकते रहे। कुछ लोग पुलिस को देखकर दूर से पूछकर चले गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें