फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एकता पदयात्रा कल, भाजपाइयों ने बैठक में की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 17 नवंबर को निकाली जाने वाली एकता पद यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने शनिवार को विधायक मूलचंद निरजंन के आवास पर बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। इसमें पदयात्रा की तैयारियों, मार्ग सुरक्षा व्यवस्था और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। पद यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता का संदेश देना है। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सभी कार्यकर्ताओं से आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में ज्योतिष सिंह कुरौती, सरदार पटेल एकता मार्च जिला संयोजक रामजी राजावत, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अंजू अग्रवाल, अनिल कपूर, महेंद्र सोनी, सत्येंद्र पटेल, सुनीलकांत तिवारी, बाबूराम पाल, साकेत शांडिल्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें