फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटा के संगठन का विस्तार, भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का एलान

विज्ञापन
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की बैठक राठ रोड स्थित एक उत्सव गृह में हुई। इसमें संगठन की जिला कार्यकारिणी का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा की मौजूदगी में विस्तार किया गया है। इस दौरान कई लोगों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से नाता तोड़ते हुए यूटा में आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन

यूटा के जिला संयोजक राजेंद्र राजपूत ने बताया कि वे सालों तक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रहे। उन्होंने सर्वसम्मति से प्रदीप सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष पद पर आसीन कराया, लेकिन वे वायदे पर खरे नहीं उतरे। इस पर उन्होंने संगठन से नाता तोड़कर यूटा में जुड़ गए।
उन्होंने जिला कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जबकि संरक्षक मंडल में प्रकाश नारायण पाठक, राधेलाल राठौर, अरुण पांचाल, सुएब अंसारी, नरेंद्र यादव, डा. स्वयं प्रभा दुबे को शामिल किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।
विज्ञापन

अब तक 177 भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को कानून के हवाले किया जा चुका है। संगठन जिला स्तर पर भी मजबूती से काम करेगी। इस दौरान सुरेश वर्मा, नृपेंद्र देव सिंह, शुत्रघ्न सिंह राजपूत, सुशील राजपूत, आसमा परवीन, दीपमाला गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें