फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अधूरे खेल मैदान से नहीं मिल रहा लाभ, सीएम पोर्टल पर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मेरी पंचायत पोर्टल पर वर्ष 2022 से खेल के मैदान का निर्माण जारी दिखा रहा है। लगभग साढ़े तीन साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा रहने से खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर खेल के मैदान का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने वर्ष मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा कि उनके गांव में युवाओं को खेल के अभ्यास के लिए मैदान की आवश्यकता है। मेरी पंचायत पोर्टल पर खेल के मैदान का निर्माण कार्य दिख रहा था। पांचवें राज्य वित्त आयोग की ओर से बनाए जा रहे खेल के मैदान की लागत 2.50 लाख रुपये दिखाई जा रही है और अब तक 39,839 रुपये व्यय दिखाए जा रहे हैं।
वर्ष 2022 के दिसंबर माह से कार्य शुरू दिखाया गया है लेकिन अब तक लगभग साढ़े तीन साल बीत चुके हैं। खेल के मैदान का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। खेल के मैदान का निर्माण न होने से युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने और अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें