फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बालू घाट में रंगदारी मांगने वाला, फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डकोर कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ डकोर थाने में रंगदारी और मारपीट व गाली गलौज करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी, लेकिन अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के थाना नानकामता के चेतवाखेड़ा गांव निवासी ददन सिंह राजपूत ने एक मार्च 2026 को डकोर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि वह मुहाना बालू घाट खंड संख्या दो में काम करता है। उसने बताया था कि 28 फरवरी की रात पौने 12 बजे के आसपास जब वह झांकर लगाने का काम कर रहा था तभी चिकासी निवासी मधु, मनीष राजपूत, कपिल सहित अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके पास आए और उससे पूछा कि यह खंड किसका है। खंड मलिक ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया है। इसके बाद जब ददन सिंह ने कहा कि खंड मलिक यहां नहीं है तो उपरोक्त सभी ने मिलकर उसके व उसके साथी भूरे सिंह को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों व लात घूंसों से मारपीट की, और 20 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर नाव में सवार होकर चिकासी की ओर भाग गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने व मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।
इस मामले में मधु घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसे मंगलवार को डकोर थानाध्यक्ष ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें