फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित डंपर दुकान में घुसा, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित डंपर दुकान में घुसा, किशोर की मौत
विज्ञापन

एट। टायर फटने पर अनियंत्रित डंपर दुकान में जा घुसा और ढाले में रखी दुकान को चपेट में लेकर खंदक में पहुंच गया। दुकान पर बैठे किशोर व वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। लोग दौड़े तब तककिशोर की मौत हो चुकी थी। जबकि वृद्ध के गंभीर चोटें आईं। चालक डंपर छोड़कर घाग गया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे स्थित जखौली में पिंडारी निवासी बलवीर पंचर की दुकान ढाले में रखे हैं। सोमवार की शाम चार बजे दुकान पर बलवीर के कैथेरी निवासी साले अवधेश का पुत्र अमर (14) व बलवीर के पिता सीताराम (70) दुकान पर बैठे थे। तभी उधर से झांसी जा रहे डंपर का टायर फट गया। जिससे डंपर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया और दुकान समेटता हुआ खंदक में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सीताराम व अमर दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब डंपर दुकान में घुसा हुआ देखा तो वहां अफरा तफरी मच गई और लोग दुकान की ओर भागे। जहां सीताराम व अमर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक अमर की मौत हो चुकी थी। घायल सीताराम को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलवीर ने बताया किशोर उसके पास ही रहता था और दुकान में हाथ बटाकर काम सीखता था। डंपर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें