कोंच। गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी है। कोंच सीएचसी में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगने जा रही है। मशीन की स्थापना के लिए शुक्रवार को एसीएमओ व एसडीएम ने निरीक्षण किया। जिसमें कक्ष चिह्नित कर लिया गया है।
शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण, एसडीएम ज्योति सिंह ने सीएचसी पहुंचकर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शाक्य, डॉ. रीता गौतम के साथ उस स्थान का निरीक्षण किया जहां अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना होनी है। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल में सरकारी अल्ट्रासाउंड मशीन लगनी है जिसको लेकर प्रथम चरण चल रहा है। मशीन के लिए कक्ष का चिह्नित कर लिया गया है। इसके बाद पेपर तैयार किए जाएंगे और इसके बाद सीएमओ व डीएम की संस्तुति के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।