फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। ग्राम बोहदपुरा में युवक ने घर में लगे नीम के पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी वहीं कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया खुर्द में एक युवक फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोहदपुरा निवासी अनीश शाह (18) पुत्र बबलू शाह ने शनिवार की देर रात घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन जागे तो युवक का शव फांसी पर लटकता देख उनके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंचे एसआई अशोक कुमार ने शव को फांसी से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह नशे का लती था। जिसकी वजह से वह दिमागी रुप से भी बीमार रहता था।
विज्ञापन

कोंच प्रतिनिधि के अनुसार, कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया खुर्द निवासी माताप्रसाद (40) पुत्र विश्वदास की लाश घर के सामने लगे पेड़ से लटकी मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब सोकर जागे तो माताप्रसाद का शव पेड़ पर लटक रहा था। सीओ शीशराम सिंह का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था और उसका झांसी का इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें