फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर से घर में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
मकान की खिड़की से निकलती आग की लपटें नीचे उप डाकघर की शाखा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। कस्बा स्थित उप डाकघर शाखा की दूसरी मंजिल पर रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें खिड़की व दरवाजों से निकलती देख आसपास रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग व कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। नीचे डाकघर शाखा होने के चलते एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी गयाप्रसाद गुप्त एडवोकेट के मकान की दूसरी मंजिल पर किराएदार रविवार सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे तभी अचानक सिलिंडर में आग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और कमरों के खिड़की दरवाजों ने आग की लपटें निकलने लगी। यह देख आसपास लोग व राहगीरों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर सर्विस व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिस मकान के ऊपरी हिस्से में आग लगी थी।
उसके नीचे वाले हिस्से में डाकघर की उप शाखा है। जिससे लोगों में हड़कंप मचा रहा। गनीमत यह रही कि आग नीचे वाले हिस्से में नहीं पहुंच पाई। सूचना पाकर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, प्रभारी निरीक्षक एलएन त्रिपाठी, एसआई ब्रजेश यादव भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पास पड़ोसी के लोगों ने बताया कि मकान मालिक गया प्रसाद गुप्ता वृद्ध हैं और वह इस समय अपने रिटायर्ड आईएएस बेटे विनोद गुप्ता के साथ दिल्ली में रहते हैं। मकान के ऊपरी हिस्से में करिाएदार रहते हैं। जबकि नीचे वाली मंजिल में डाकघर की उप शाखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें