फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रैक्टरों के साथ दो शातिर चोर दबोचे

विज्ञापन
पुलिस आफिस में ट्रैक्टर चोर गिरोह के साथ खुलासा करते एसपी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पुलिस ने दो अंतरराज्जीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के चार ट्रैक्टर, एक ट्राली, एक कल्टीवेटर, एक बाइक, तमंचा-कारतूस, चाकू व नशीला पदार्थ बरामद किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर आसपास के जनपदों में ही नहीं राज्यों में भी चोरी की वारदात करते थे।
विज्ञापन

एसपी डॉ. सतीश कुमार ने पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें कई दिन से सूचना मिल रही थी कि अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य जिले में सक्रिय हैं। जिसके चलते उन्होंने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और कई थानों की पुलिस को पकड़ने के लिए लगा रखा था। गुरुवार रात आटा पुलिस को खबर मिली कि चमारी के जंगल में कुछ बदमाश चोरी के वाहनों का सौदा करने वाले हैं, जिस पर आटा कोतवाल जेपी पाल पुलिस फोर्स व स्पेशल ऑपरेशन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर ली।
पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों प्रदीप पुत्र लालदीवान राजपूत निवासी बम्होरीकलां, आटा और अर्जुन केवट पुत्र संदेश्वरीदीन निवासी बिरहट थाना चिकासी जिला हमीरपुर को पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर चार चोरी के ट्रैक्टर, एक ट्राली, एक कल्टीवेटर, एक बाइक, 270 ग्राम नशीला पाउडर, 315 बोर का तमंचा, चार कारतूस और एक चाकू बरामद किया। एसपी डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी व अन्य राज्यों से ट्रैक्टर भाड़े पर लेते थे और फिर रास्ते में उसके मालिक या ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर वाहन लूट लेते थे।
विज्ञापन

यदि कोई विरोध करता है तो उसे असलहों के बल पर धमका वाहन ले लेते हैं। वहीं एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर बांदा, झांसी, मध्यप्रदेश व आटा सहित कई थाना में संगीन धाराओं में मामला दर्ज हैं। बरामद ट्रैक्टर मध्यप्रदेश के टीकमगढ़, झांसी के मऊरानीपुर, भिंड के दबोह व राजस्थान से चुराए गए थे। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर मिटाकर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में आटा थानाध्यक्ष जगदीश कुमार पाल, उपनिरीक्षक व एसओजी प्रभारी कमलेश कुमार, चंदन पांडे, रामवीर सिंह, शीतला प्रसाद मिश्रा, सिपाही शैलेंद्र सिंह, गौरव कुमार, अजय प्रताप, अनीश कुमार, पुनीत कुमार, शैलेंद्र चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें