फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो ट्रेनें निरस्त, छपरा मेल बदले मार्ग से चली

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे और झांसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के काम के चलते शुक्रवार को झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22198) के अलावा बरौनी से ग्वालियर जाने वाली क्लोन छपरा मेल (04138) निरस्त रही। ग्वालियर बरौनी बरौनी ग्वालियर छपरा मेल को परिवर्तन मार्ग से चलाया गया।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से देरी से आने वाली ट्रेनें घंटे देरी से आईं। इसमें आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस (20104) पांच घंटा 38 मिनट, चर्लापल्ली से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12590) दो घंटा, गोरखपुर से तिरुवंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511), बनारस से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे अधिक देरी से आने की संभावना है।
झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन (64701) मेमू एक घंटा 10 मिनट,गोरखपुर से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस (15029) तीन घंटा 25 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) 2 घंटा 28 मिनट देरी से आई। लगातार ट्रेनों के देरी से आने की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेल प्रवक्ता का कहना है कि झांसी स्टेशन का काम तेजी से जारी है। जल्दी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें