फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चांदनी धाम में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसील मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर स्थित चांदनी धाम में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। सद्गुरु धाम में आयोजित इस मेले में दूरदराज के क्षेत्रों से आए हजारों साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। संत रामानंद की पालकी ने पूरे गांव में भ्रमण किया, द्वारे-द्वारे उनकी आरती उतारी गई।
विज्ञापन

पांच दशकों से लगातार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक मेले में आयोजक संस्था की ओर से करीब दो हजार ब्राह्मणों एवं साधु-संतों को कंबलों का वितरण किया गया। विशाल भंडारे में क्षेत्र भर से पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद छका। आयोजकों ने बताया कि चांदनी धाम में सेवा, दान और धर्म का यह क्रम वर्षों से निरंतर चला आ रहा है। इस दौरान सद्गुरु इंटर कॉलेज चांदनी के अध्यक्ष डॉ. उमेशानंद ओमजी महाराज, प्रबंधक श्रीमती संतोष शुक्ला, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध तिवारी, डीके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अखिल कुमार, रेवती रमण त्रिपाठी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें