फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो ट्रेनें निरस्त, दो का मार्ग परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के यात्रियों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। कोहरे व झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर मरम्मत के काम के चलते ग्वालियर-बरौनी-छपरा मेल, बढ़नी से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को निरस्त रही। दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्वालियर-बरौनी-छपरा मेल (11123) व बढ़नी से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09044) को निरस्त किया गया। बरौनी से जाने वाली ग्वालियर छपरा मेल (11124) व सूबेदारगंज से उधना स्पेशल ट्रेन (04155) को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन को उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन करना चाहिए। जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करके चलाया जा रहा है, उनके स्थान पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इसकी वजह से समय और पैसा की बचत हो।
शहर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी अजीज बेग ने बताया कि उन्हें शादी में परिवार के साथ ग्वालियर-बरौनी-छपरा मेल से ग्वालियर जाना था। क्योंकि उरई से ग्वालियर के लिए सीधी इकलौती यह ट्रेन है। परिवर्तन मार्ग से संचालन होने की वजह से समय और पैसा अधिक खर्च होगा। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन ट्रैक मरम्मत के चलते किया गया है। काम समाप्त होते ही ट्रेनों का संचालन यथावत हो जाएगा।
विज्ञापन



स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी
उरई। इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने की वजह से रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इसमें लखनऊ, मुंबई, गोरखपुर, के लिए ट्रेन संचालित की जा रही हैं। सोमवार को दूसरे दिन भी स्पेशल ट्रेन का संचालन हुआ जो गोरखपुर से मुंबई स्पेशल ट्रेन (05587) तक एक फेरे के लिए संचालित हुई। यह अपने निर्धारित समय सुबह 10.16 बजे पहुंची। ट्रेन की एसी फर्स्ट में यात्रा कर रहे गोमतीनगर लखनऊ निवासी शशांक अरोरा और उनकी पत्नी सोनाली अरोड़ा ने बताया कि उनको इंडिगो फ्लाइट से लखनऊ से मुंबई जाना था। फ्लाइट रद्द होने की वजह से ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है। बताया कि उनका बेटा मुंबई में टाटा ग्रुप में इंजीनियर है। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें