फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षक निलंबित, तीन का रोका गया वेतन

Sat, 30 Jul 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
टीचर
विज्ञापन
पिछले दिनों प्राथमिक शिक्षक संघ केे नेताओं के अपना रौब जमाने केे चक्कर में कुठौंद ब्लाक केे खंड शिक्षाधिकारी कमलेश गुप्ता को पीटे जाने के मामले में बीएसए ने कार्रवाई की है। बीईओ की शिकायत पर विभागीय जांच के बाद बीएसए ने इनमें से दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया और तीन शिक्षकों पर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई की है। बीती
विज्ञापन


18 जुलाई सोमवार को कुठौंद ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी कमलेश गुप्ता सुबह 9.40 बजे जूनियर हाईस्कूल शंकरपुर में अभिलेखों का निरीक्षण कर रहे थे। उसी समय करीब आधा दर्जन शिक्षक नेताओं ने गालीगलौज करते हुए बीईओ के साथ मारपीट कर दी थी। इसकी रिपोर्ट बीईओ ने कुठौंद थाने में दर्ज कराई व बीएसए एवं डीएम से भी लिखित शिकायत की। इस पर

बीएसए प्रदीप कुमार ने जांच बैठा दी। जांच में दोषी पाए गए प्राथमिक विद्यालय बिचौली के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र चौहान, जूनियर हाईस्कूल कुरेपुरा कनार के सहायक अध्यापक राकेश शुक्ला पर निलंबन की कार्रवाई की गई। साथी शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय बिचौली के सहायक अध्यापक पंकज कुमार, प्राथमिक विद्यालय दौनापुर केे प्रधानाध्यापक अवधेश श्रीवास्तव व प्राथमिके विद्यालय कुरेपुरा कुनार के सहायक अध्यापक प्रदीप पचौरी पर अग्रिम आदेशों तक वेंतन रोकने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें