फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोंच बस स्टैंड पर भीषण आग से दो दुकानें राख

विज्ञापन
फोटो - 03 दुकानों में लगी भीषण आग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उरई। शहर के मुख्य कोंच बस स्टैंड पर सोमवार रात अचानक लगी आग से दो दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। टायरों और पेंट के सामान ने आग को और विकराल बना दिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। दोनों दुकानों में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन


कोंच बस स्टैंड के पास रात में आग सबसे पहले लायक अली सदनपुरी की दुकान में लगी, जो लुकमान पेंटर के नाम से संचालित होती है। यहां वाहनों की पेंटिंग और कलर का काम किया जाता है। दुकान में रखे पेंट, कलर और टायरों में आग फैलने से लपटें तेज हो गईं। इसके साथ ही दो स्कूटी से संबंधित सामान समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया।
आग की चपेट में पास में स्थित नया पाठकपुरा निवासी भगवान दास की ट्रैक्टर मैकेनिक की दुकान भी आ गई। दुकान में रखे टायर और ट्रैक्टर के पार्ट्स जल गए। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग से दोनों दुकानदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें