फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नदी में नहा रहे सात दोस्तों में दो डूबे, एक की मौत

Wed, 23 Apr 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बेतवा नदी में नहाने गए सात दोस्तों में दो युवक पोकलैंड से हुए खनन के गड्ढे में डूब गए। उन्हें डूबता देख अन्य दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूब गए।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को एक घंटे बाद निकाला। जिसमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहारियापुरा निवासी अमित कुशवाहा (18), निखिल वर्मा (23), बाबू खां (17), आलोक गोस्वामी (17), मौसम मंसूरी (16), शिवम (18), विपिन उर्फ कल्लू (28) बाइकों से डकोर कोतवाली क्षेत्र के टीक गांव स्थित बेतवा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय विपिन व मौसम नदी में हुए पोकलैंड मशीन के द्वारा हुए गहरे गड्ढे में चले गए। दोस्तों ने उन्हें डूबता देख बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सके।
सूचना पर थाना प्रभारी शशिकांत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला गया। इसमें विपिन उर्फ कल्लू की मौत हो चुकी थी, जबकि मौसम की सांसें चलती देख उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशिकांत सिंह चौहान ने बताया कि सात युवक नहाने गए थे, जिनमें एक की मौत पानी के डूबने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें