फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो समर स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो और समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई से सुल्तानपुर के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सुल्तानपुर से प्रत्येक सोमवार को अपने नंबर 04212 पर संचालित होगी। जो उरई अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे आएगी। जो झांसी, भोपाल के रास्ते मुंबई पहुंचेगी। वही मुंबई से ट्रेन नंबर 04211 का संचालन प्रत्येक मंगलवार को होगा। जो नासिक, भुसावल,भोपाल के रास्ते उरई दोपहर अपने निर्धारित समय 3:20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधे मुंबई और सुल्तानपुर जाने की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन 30 जून तक संचालित होगी। इसके अलावा एक समर स्पेशल ट्रेन बंगलूरू से गोमतीनगर के बीच संचालित की जाएगी। जो बंगलूरू से प्रत्येक सोमवार नंबर 06529 से संचालित होकर झांसी के रास्ते अपने निर्धारित समय उरई शाम के 4:10 बजे पहुंचेगी। वही गोमतीनगर से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित ट्रेन नंबर 06530 बनारस प्रयागराज के रास्ते गोविंदपुरी पुखरायां होती हुई अपने निर्धारित समय उरई सुबह के 8:03 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से गोमती नगर बंगलूरू के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन फिलहाल 30 मई तक संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें