फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी ने मंदिर में रचाई शादी

Wed, 21 May 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इस पर उन्होंने पास स्थित कथरी मंदिर में जाकर शादी कर ली। देर रात तक शादी की रस्में चलती रहीं, लेकिन प्रेमिका के परिजन नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सिरसाकलार कस्बा निवासी सोहिल का थाना क्षेत्र के जखा गांव निवासी सौम्या गुप्ता से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साहिल सोमवार की रात सौम्या के घर पहुंचा। जहां सौम्या के पिता ने उसे घर में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों के बालिग होने पर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद दोनों पास ही स्थित कथरी मंदिर पहुंचे और रात करीब 9 बजे मंदिर में शादी रचा ली।
साहिल ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। वह जखा गांव से सब्जी खरीदकर सिरसाकलार में बेच देता है। इसी दौरान ही दोनों में प्रेम हुआ है। बताया कि मंगलवार को दोनों कोर्ट मैरिज भी कर लेंगे। शादी की जानकारी पर साहिल के परिजन भी मंदिर पहुंचे और विधि विधान से शादी कराई। थाना प्रभारी राजीव बैस ने बताया कि दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें