फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दो ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म करने वालों मेें एक बाबा टाइप का व्यक्ति शामिल बताया गया है। कोंच आए एएसपी ने इस पूरे मामले को लेकर बताया है कि महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कोई धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। रविवार को भंडारे का आयोजन था। गांव की रहने वाली एक महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कार्यक्रम में औरैया जिलेे के फफूंद से आए बाबा मनोज राजपूत एवं किंचू राजपूत निवासी ग्राम बसोव ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह और सीओ राहुल पांडेे ने महिला और उसके परिजनों सेे पूछताछ की है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें