रेल हादसे के बाद घटना की जानकारी लेते जीएम।
अलग-अलग स्थानाें पर हुए सड़क हादसाें में दो लोगाें की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहला हादसा कालपी कोतवाली के गंाव महेबा के पास बुधवार देर रात हुआ। महेबा निवासी बलराम सिंह(70) बुधवार को गेहूं बेंचने कालपी गल्ला मंडी गए थे। वहां से वह ट्रैक्टर की ट्राली में बैठकर वापस गांव आ रहे थे। रास्ते में वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और पहिया उनके ऊपर से निकल गया।
इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा उरई राठ मार्ग के कहटा गांव के पास हुआ। कहटा निवासी दिनेश कुमार (52) मंगलवार को अपने ट्रैक्टर से खेत से गांव जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर रास्ते में पलट गया। दिनेश उसके नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए। उसका जिला अस्पताल में उपचार के दौरा देर रात उसकी मौत हो गई।