फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत

Sun, 28 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने किसान और बाइक सवार के शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज है।
विज्ञापन


पहला हादसा सिरसा कलार थाना के गांव भिटारी के पास हुआ। गांव का किसान राजाराम (55) पुत्र देवलाल रविवार सुबह सात बजे पैदल अपने खेतों पर जा रहा था। गांव के बाहर मारुति कार चालक ने राजाराम को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर

ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार देर रात दस बजे जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला
विज्ञापन


हृदयशाह निवासी महेंद्र कुमार (30) पुत्र राधेलाल अपने साथी मोहल्ला चिमन दुबे निवासी नरेंद्र कुमार (28) के साथ बाइक से उरई शादी समारोह में शामिल होने आया था। शादी में शामिल होने के बाद वह वापस अपने घर जा रहा था। जालौन रोड स्थित

कुकरगांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनाें युवक सड़क पर गिर गए। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनाें के सिर में गंभीर चोट आ गई। राहगीराें ने घायलाें को जिला

अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महेंद्र कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें