फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने नगर की सड़कों पर फोर्स के साथ की पैदल गश्त

Sun, 28 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुखिया जावीद अहमद के निर्देश पर पुलिस आजकल सड़कों पर गश्त कर रही है। रविवार को पुलिस कप्तान एन. कोलांचि ने दो पुलिस उपाधीक्षकों, पुलिस व पीएसी के साथ कोंच की सड़कों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने दुकानदारों को भरोसे
विज्ञापन


में लेने का प्रयास किया और उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा। दुकानदारों ने ‘ऑल इज वैल’ का संकेत दिया। पुलिस कप्तान ने कोतवाली पुलिस को बैंक, डाकघर, विद्यालयों, पेट्रोल पंप, होटल तथा अस्पतालों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए। रविवार

को पैदल मार्च में पुलिस कप्तान कोंच पुलिस उपाधीक्षक एके शुक्ल, कालपी सीओ मनोज कुमार गुप्ता, कोतवाल कोंच मनवीर सिंह सहित पुलिस फोर्स व पीएसी के जवानों के साथ नगर की सड़कों और बाजारों में गश्त करते नजर आए।  कोतवाली से
विज्ञापन


शुरू हुई पेट्रोलिंग स्टेट बैंक, लवली तिराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार, रामगंज बाजार होकर सागर चौकी तिराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान दरोगा दिनेश यादव, राजवीर सिंह, उदयपाल सिंह, जयवीर सिंह तथा तमाम फोर्स के जवान मौजूद रहे।

रामपुरा में पुलिस ने किया गश्त
रामपुरा थानाध्यक्ष राजा भइया ने रविवार को ग्राम पचोखरा, जाजेपुरा आदि का पैदल गश्त किया। इसी क्रम में थाना पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्धों के  संबंध मेें पूछताछ की। कहा कि कोई भी छोटी-बड़ी समस्या हो, तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। इस दौरान चौकी प्रभारी यशवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें