फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: समर स्पेशल में खानपान सामग्री बेचते दो अवैध वेंडर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीएमआई (कार्मिशियल मैनेजमेंट इंस्पेक्टर) राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ समर स्पेशल में चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से खानपान बेच रहे दो वेंडरों को पकड़कर आरपीएफ के हवाले किया।
विज्ञापन

बुधवार को झांसी कानपुर रेलखंड में गोरखपुर से मुंबई जा रही ट्रेन नंबर 05325 समर स्पेशल में सीएमआई राजेश कुमार ने चेकिंग के दौरान दो वेंडरों को पकड़ा। उनके साथ मौजूद चेकिंग स्टाफ शशांक सिंह ने कार्रवाई कर आरपीएफ के दरोगा अनिल सिंह को सौंप दिया। बाद में उरई स्टेशन पर उतरकर खानपान कैंटीनों को भी चेक किया। जिसमें नंदकिशोर शर्मा, मिसलेनियस, अमूल आदि कैंटीनों पर जाकर लाइसेंस फीस के कागज किए। साथ ही कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र व रेलवे से प्रमाणित खानपान सामग्री, पानी आदि को चेक किया। जिसमें एक कैंटीन संचालक के कुछ वेंडरों के पास मेडिकल नहीं पाया गया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने के लिए कहा। उन्होंने कैंटीन संचालकों को हिदायत दी कोई भी सामग्री ओवररेट में नहीं बेची जाए। अगर ऐसा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के बाद वह पुणे लखनऊ एक्सप्रेस से वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें