उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र मे एक सराफा दुकान और एक घर में चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है।क्षेत्राधिकारी नगर गिरिजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि चोरी की घटनाओं का खुलासा कर लिया जाता है। जो मामले लंबित है उन्हें दिखवा कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लहारियापुरवा निवासी पंकज कुमार सोनी ने कोतवाली पुलिस को दी। बताया कि वह उसकी जालौन रोड पर जेवरों की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंदकर घर चला गया, तभी रात में चोरों ने उसकी दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे करीब तीन लाख के जेवर पार कर दिए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो जेवर चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन छह दिन बीतने के बाद पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई है।
वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैकेनिक नगर निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा के सूने घर से चोरों ने शुक्रवार की शाम कमरे की अलमारी में रखे लाखों रुपये की जेवर नगदी पार कर दिए थे। पीड़ित जब घर पहुंचा तो गायब जेवर नगदी देख उसे चोरी होने की जानकारी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से 70 हजार रुपये सहित पांच लाख रुपये के जेवर गए थे। लेकिन इतने के दिन बाद भी पुलिस चोरों की तलाश नहीं कर पाई है। लोगों का कहना है कि पुलिस मामलों में दिलचस्पी नहीं दिखाती है।