फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकें टकराईं, दो रेलकर्मियों समेत चार घायल

विज्ञापन
घायलों को ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। बाइक से ड्यूटी जा रहे रेल कर्मचारियों की बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। दोनों बाइकों में सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अमरचंद्र (55) व दीन मोहम्मद निवासी पटेल नगर रेलवे में सिग्नल टेक्नीशियन और उसरगांव स्टेशन पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह दोनों ड्यूटी पर उसरगांव स्टेशन जा रहे थे। जब उनकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित ज्ञानी ढाबा के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार शशिकांत (40) व रिंकू (25) निवासी कुठौंदा थाना जालौन की बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े घायलों को देखकर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें