उरई। गांव में पार्टी बंदी को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडा कुल्हाड़ी लेकर दंपति पर हमलाकर कर लहूलुहान कर दिया। घायल दंपति को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है, पर जांच पड़ताल की जा रही है।
एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी कमलेश घर में परचून की दुकान रखे है। मंगलवार सुबह गांव के ही विजय सिंह, यशवीर, गौरव, दिनेश, लक्ष्मी, जालौन वाली, पूनम, टिंकू सहित लगभग दस लोग हाथों में लाठी कुल्हाड़ी लेकर आए और कमलेश व उसकी पत्नी पुष्पा देवी से मारपीट करने लगे। मारपीट से दंपति गंभीर रुप से घायल होकर गिर पड़े।
हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। गांव के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व परिजनों ने घायल दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल दंपति ने बताया कि हमलावर उससे काफी समय से रंजिश मानते हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने हमला किया। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।