फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
मृतक दिनेश बाल्मीकि की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट (जालौन)। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से तेज रफ्तार बाइक सवार फिसलकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर डिवाइडर से बाइक टकराने से भी एक युवक की जान चली र्गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना की है।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे गिरथान के पास आमिर खान (19) पुत्र सरताज खान निवासी देदर थाना चिरगांव, झांसी शुक्रवार देर शाम उरई से काम निपटा कर बाइक से अपने गांव जा रहा था, जैसे ही वह गिरथान हाईवे के करीब पहुंचा तभी पीछे की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आमिर उछलकर सड़क पर गिर गया। सिर में हेलमेट लगाने होने के कारण सिर तो बच गया लेकिन शरीर में गहरी चोटें आ गईं। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस से आमिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सक ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात आमिर ने दम तोड़ दिया। एट थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता किया जा रहा है।
उधर, शुक्रवार रात नौ बजे के आसपास क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर बने शहीद सिंहरण महाविद्यालय के सामने महाराणा प्रताप (24) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी कनेछा थाना पुंछ जिला झांसी, एट टोल प्लाजा पर नौकरी करने आ रहा था। उसके साथ दिनेश वाल्मीकि (45) पुत्र रतीराम निवासी विरगुवा खुर्द थाना एट भी बाइक पर सवार हो गया। जैसे ही दोनों हाईवे पर बने महाविद्यालय के सामने पहुंचे तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों युवकों को हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दिनेश वाल्मीकि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही दूसरे साथी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसों की जानकारी मिलते ही परिजनों की भीड़ भी अस्पताल पहुंचने लगी और चीख पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे।

गिरथान हाइवे पर लगी भीड़।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें