सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के छानी अहीर गांव में हार्वेस्टर से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां भी बरामद कर ली हैं।
थाना क्षेत्र के छानी अहीर निवासी पंकज ने दो दिन पहले सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर से दो बैटरियां चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार को थाना पुलिस ने छानी अहीर निवासी निखिल भास्कर (19) और अखिलेश (22) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद कर ली गईं। थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बैटरी चोरी के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (संवाद)