फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख बच्चों को दी गई पोलियो ड्राप

Sun, 21 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो दिवस पर जिले के करीब ढाई लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में बने पोलियो बूथ से बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए शासन प्रयत्नशील है। अधिकारियों को भी चाहिए कि वह शासन की मंशानुसार काम करें
विज्ञापन


और बूथ पर आने वाले हरेक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई जाए। यहीं नहीं जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें घर-घर जाकर दवा दी जाए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए।       जिला अस्पताल में बूथ शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि देश में पोलियो एक गंभीर बीमारी बन गईं है। समय पर पोलियो की दवा न मिलने

पर बच्चे विकलंागता के शिकार हो जाते हैं। इस अभिशाप को खत्म करने के लिए ही शासन समय-समय पर पोलियो बूथ का आयोजन कर पोलियो की दवा पिलाई जाती है। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों को केंद्रों पर ले जाकर दवा पिलाएं। कोई भी बच्चा दवा पीने से छूट न जाए। उन्होंने कहा कि यह एनआईडी राउंड हैं। इसमें टीओपीवी
विज्ञापन


वैक्सीन पिलाई जाती है। हम सब मिलकर अपने एवं पड़ोस के जीरो से लेकर पांच वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को ओरल पोलियो ड्राप पिलाना न भूलें। इस मौके पर डा. अजीत कुमार जायसवाल, डा. सुनीता बनौधा, डा. सत्यप्रकाश, डा. सुग्रीव बाबू, डा.जीप्रसाद मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक पाठशाला गणेशगंज पहुंचकर पोलियो बूथ का उदघाटन

किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि किन्हीं कारणवश कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह जाता है तो उसे 26 फरवरी तक घर घर भ्रमण कर पल्स पोलियो की टीम द्वारा दवा प्रत्येक दिशा में पिलाई जाए। इसमें कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें