आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव की सड़क पर शनिवार की देर रात दो बाइकों
में हुई भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको पुलिस ने जिला
अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि
उसके साथी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टराें ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं
दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी
चुटहिल हो गए। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर
पर दूसरी बाइक सवाराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
शनिवार की देर रात आटा थाना क्षेत्र के गांव सधारा निवासी प्रेमपाल(35)
पुत्र शिवराम अपने गांव के हरिशंकर (40) के साथ भदरेखी गांव में आयोजित
शादी समारोह में बाइक से जा रहा था। रात करीब आठ बजे वह थाने के पीछे
भदरेखी रोड पर पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने लापरवाही से
बाइक चलाकर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे प्रेमपाल व हरिशंकर
सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक सवार भी चुटहिल हो
गए लेकिन वह मौके से भाग निकले। हादसे की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज
कुमार मौके पर पहुंचे और
घायलाें को जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के दौरान
प्रेमपाल की मौत हो गई। हरिशंकर की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टराेें ने
कानपुर रेफर कर दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात बाइक सवाराें के खिलाफ थाने
में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
पैदल जा रहे एक 55 वर्षीय अधेड़ को बादक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह
गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीराें ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
कराया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी अधेड़ प्रताप
सिंह पाल
(55) रविवार की शाम करीब छह बजे मदारीपुर से वापस अपने गांव पैदल
वापस जा रहे थे। रास्तें में बाइक सवार युवक ने अधेड़ को टक्कर मार दी इससे
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीराें ने उसे जिलाअस्पताल में भर्ती
कराया है।