फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नलकूप की मोटर फुंकी, छह मोहल्लों में पानी संकट

Tue, 29 Apr 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। रविवार की दोपहर से कटरा स्थित नलकूप की मोटर फुंकने से छह मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। सूचना पर नगर पालिका ने पानी के टैंकर भिजवाए।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कटरा, पहलवानवाड़ा, गणेशजी, हिरदेशाह, ओझा आदि मोहल्लों में रविवार की दोपहर आयुर्वेदिक अस्पताल के पेड़ के पास स्थित नलकूप की मोटर फुंकने से दोपहर से ही इन मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इससे महिलाओं को विशेष रूप से कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि पीने और घरेलू कार्यों के लिए पानी का प्रबंध करना मुश्किल हो गया। लोगों ने दूरदराज स्थित हैंडपंपों से पानी की व्यवस्था की।
सुबह तक जब लोगों को पानी नहीं मिला तो उन्होंने पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल को अवगत कराया। पालिकाध्यक्ष ने पानी का टैंकर मोहल्लों में भिजवाया। जल संस्थान के जेई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि फुंकी हुई मोटर को सही कराने का कार्य चल रहा है। यदि कोई तकनीकी समस्या नहीं आती है तो शाम तक मोटर को सही कर जल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें