फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति घायल

विज्ञापन
एट में घायलों को एंबुलेंस ले जाती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। कानपुर-झांसी हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपति को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति उछलकर हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सिर में हेलमेट न लगाने की वजह से पति-पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस से टोल के डॉक्टर अफजल खान की देखरेख में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पत्नी की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

एट कस्बा निवासी बृजेंद्र पुत्र दामोदर डोंगरे अपनी पत्नी शकुंतला देवी के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव मोंठ जा रहे थे। जब उनकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे पर बने टोल प्लाजा के पास पहुंची उरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति उछलकर हाईवे पर गिर के लहूलुहान हो गए।
बाइक सवार सिर में हेलमेट नहीं लगाए थे जिसकी वजह से सिर में गहरी चोटें आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एट टोल प्लाजा की हाईवे एंबुलेंस से घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर पत्नी की हालत गंभीर होने के चलते झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें