माधौगढ़। राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत मिझौना से जमरेही तक बनने वाले 2.30 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शनिवार को शुभारंभ हो गया। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 178.73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
शनिवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि तहसील क्षेत्र में संपर्क मार्गों का निर्माण, माइनरों का पक्कीकरण, मंदिरों का जीर्णोद्धार तथा पेयजल योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदली जा रही है। गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा। इस दौरान महेश सिंह, भरत भदौरिया, ज्योतिष सिंह, रामू तिवारी, शिवम सिंह एवं अमर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।