फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आर्थिक तंगी से परेशान ट्रक चालक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sun, 24 May 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। आर्थिक तंगी से परेशान ट्रक चालक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला है।
विज्ञापन




कस्बा आटा निवासी सतेंद्र सिंह (45) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।पिता प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को सत्येंद्र लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की तो रात आठ बजे झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के आटा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

वह अपने पीछे पत्नी सुमन, पांच वर्षीय बेटी जानवी, तीन वर्षीय बेटा गुज्जर और एक वर्षीय बेटी बिट्टो को छोड़ गया है। पिता प्रकाश गांव में मजदूरी करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आटा थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें