फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुशीनगर एक्सप्रेस में वसूली कर रहे किन्नरों ने यात्री से की अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) के जनरल कोच में मंगलवार को किन्नरों ने एक यात्री पर जबरन पैसे देने का दबाव बनाया। यात्री के विरोध करने पर उसके साथ अश्लीलता की। अन्य यात्रियों की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने अभियान चलाकर पांच किन्नरों को पकड़ा है।
विज्ञापन

बताया गया कि बिहार के सिवार का रहने वाला युवक मुंबई में कारपेंटर है। वह घर लौट रहा था। किन्नर उरई स्टेशन से सवार हुए थे। यात्रियों की सूचना के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने कालपी स्टेशन के पास जालौन निवासी धमालू किन्नर उर्फ हुसैना और रामकुंड करसान निवासी निधि किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर नागेंद्र सरोज ने बताया कि दोनों किन्नरों के खिलाफ बीएनएस 307 में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह उरई रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में सवार होने की कोशिश करते समय रामकुंड निवासी पल्लवी किन्नर, कादरी कॉलोनी करसान रोड निवासी जानवी, रामकुंड करसान रोड निवासी सुंदरी उर्फ साजन किन्नर को गिरफ्तार किया है। इनका रेलवे एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें