फोटो - 01 मृतक रामू अहिरवार की फाइल फोटो।
- फोटो : जामों-भादर मार्ग पर विस्फोट के बाद पड़ा सिलिंडर।
पहाड़गांव/कोंच। बरोदा कलां गांव में रामू अहिरवार (33) ने मंगलवार रात युवक ने घर के कमरे में लगे एंगल से मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। बताया कि पत्नी के मायके से न आने से वह परेशान था। इसी के चलते यह कदम उठाया। पुलिस जांच में जुटी है।
परिजनों ने बताया कि रामू दिन में मजदूरी करने गया था। रात को खाना खाने के बाद कमरे में चला गया और मफलर का फंदा बनाकर जान दे दी। बताया कि उसकी पत्नी गीता चार महीने से मायके आजमगढ़ में थी। वह फोन से उसे कई बार बुलाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह नहीं आ रही थी। कुछ दिन पहले वह उसे लेने भी गया था, लेकिन उसने आने से मना कर दिया था। इसी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जांच की जा रही है।