फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर ने दिया दगा, 100 घरों की बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। रविवार की सुबह चुर्खी रोड स्थित चंदा छाया गेस्ट हाउस के सामने रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते अचानक खराब हो गया। ट्रांसफार्मर के जलने से जोशियाना, फर्दनवीस, चुर्खीबाल सहित करीब एक सैंकड़ा से अधिक घरों और दुकानों की बिजली गुल हो गई। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चुर्खी रोड पर राधे कॉलोनी मोड़ पर रखा गया 250 केवी का ट्रांसफार्मर सुबह करीब पांच बजे ओवरलोडिंग के चलते जल गया। अचानक हुई इस खराबी के चलते घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे पेयजल, पंखा, कूलर व अन्य उपकरणों का इस्तेमाल नहीं हो सका। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम हरकत में आई। अवर अभियंता नवीन कंजोलिया के नेतृत्व में राजेंद्र, उपेंद्र, लालजी बाथम और सोंटी सोनी की टीम ने दोपहर बाद ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू किया। हालांकि बीच-बीच में हुई बारिश ने कार्य में व्यवधान जरूर डाला, लेकिन टीम ने लगातार प्रयास करते हुए शाम तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।
स्थापना के बाद ट्रांसफार्मर को करीब तीन घंटे तक गर्म किया गया। इसके बाद देर शाम बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल हो सकी। दोपहर करीब 12 घंटे बाद विद्युत व्यवस्था दोबारा सामान्य हो पाई। ट्रांसफार्मर खराब होने से प्रभावित मोहल्लों में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर उपकरणों की बिक्री और मरम्मत का कार्य भी प्रभावित हुआ। अवर अभियंता नवीन कंजोलिया ने बताया कि सुबह अचानक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसे बदलकर बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें