फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सपने देखने के हिसाब से मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गुरुकुलम विद्यापीठ एट में आयोजित 20 दिवसीय निशुल्क साइंस कैंप के समापन समारोह में रविवार को प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और सम्मानपत्र दिए गए। अध्यक्षता कर रहे परवाह सेवा संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष व पूर्व डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि कलम की प्रेरणा से लेकर बच्चों को रात में नहीं दिन में स्वप्न देखना चाहिए। यदि सपने को देखने के हिसाब से आप मेहनत करेंगे निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले साल इस कार्यक्रम को और भव्यता से एवं विशेषज्ञों द्वारा आयोजित किया जाएगा। संसाधन भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था उन असहाय गरीब बच्चों जिनके माता-पिता नहीं है और आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं। उनकी पढ़ाई में हरसंभव कोशिश की जाएगी। इस दौरान ऐधा निवासी छात्ना नमी वर्मा व शांतिनगर निवासी सोनाली जिनके पिता नहीं है। वह पढ़ना चाहती है उनके लिए फीस किताबें एवं अन्य आर्थिक सहयोग की धनराशि स्वीकृत की गई।
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के जिला समन्वयक अनिल कुमार गुप्ता ने कई वैज्ञानिक प्रयोग दिखाकर बच्चों को प्रेरित किया। संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विनय कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में शैलेंद्र निरंजन, विक्रम सिंह, सुभाष चंद्र राजपूत, रामप्रकाश प्रजापति अनिल पटैरिया, संतोष खरे, हरिओम पांचाल, प्रियंका अग्रवाल, विनीता गुप्ता, रेखा गुप्ता, साकेत गुप्ता, रामू परिहार, जीतू पटेल, अभिषेक पटेल आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण में 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें