फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिंडारी मार्ग पर फिर फंसा ट्राला, राहगीर परेशान

विज्ञापन
फोटो-19-कोंच-पिंडारी मार्ग पर फंसा खड़ा ट्राला। संवाद
विज्ञापन
कोंच। इस समय कोंच- पिंडारी मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुका है। गड्ढों में तब्दील सड़क पर आए दिन बड़े वाहन धंस रहे हैं, जिससे आने जाने राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की शाम एक बार फिर से गिट्टी से भरा ट्राला फंस गया। इससे चार पहिया वाहनों का निकलना बंद हो लगा। बाइक चालक अपनी जान जोखिम में डालकर निकलते नजर आए।
विज्ञापन

कोंच-पिंडारी मार्ग के कोंच से महंत नगर तक के गड्ढायुक्त सड़क के टुकड़े ने मंडल मुख्यालय आने जाने वाले यात्रियों को रुला दिया है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल तक निकलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन फर रहे बड़े वाहनों लोगों की यात्रा में रोड़ा बन चुके है। कई बार डंपर या ट्राला फंसने से स्कूली बच्चे व जरूरी सेवा वाले वाहनों तक को निकलना मुश्किल हो जाता है।
सोमवार की शाम कोंच आ रहा एक गिट्टी से भरा ट्राला महंत नगर पर संतोषी माता मंदिर के पास फंस गया। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन भी ठप पड़ गया। बाइक चालक अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क के किनारे से निकलते नजर आए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इस जर्जर और गड्ढ़ों से भरी सड़क पर जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातकर सड़क को सही कराया जाएगा। इसके साथ नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी के अफसरों को पत्र भी भेजा है।



ज्योति सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें