फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेनें घंटों देरी से आई यात्री को हुई परेशानी

Tue, 11 Jun 2024 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कानपुर-झांसी रेलखंड पर लखनऊ की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनें मंगलवार को 13 घंटे अधिक देरी से आईं। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बता दें कि लखनऊ मंडल के लखनऊ स्टेशन के पास रेलमार्ग का मरम्मत का काम चल रहा है। इसकी वजह से लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों को रोककर चलाया जा रहा है। दिन में कानपुर से झांसी की ओर जाने वाली ट्रेन बरौनी ग्वालियर समर स्पेशल ट्रेन नंबर 04138 अपने निर्धारित समय से 13 घंटे 14 मिनट देर से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस नंबर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12597 निर्धारित समय से 8 घंटे 10 मिनट देरी से आई।
बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 छपरा मेल चार घंटे, गोरखपुर से पनवेल ट्रेन नंबर 15065 पनवेल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ट्रैक मरम्मत का काम जल्द समाप्त होने पर यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट

उरई रेलवे स्टेशन पर कल होगी मॉकड्रिल
उरई। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा 13 जून को उरई स्टेशन के माल गोदाम परिसर में रेलवे आपदा प्रबंधन की ओर से मॉकड्रिल किया जाएगा। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उरई स्टेशन पर रेलवे की तरफ से यह कार्यक्रम पहली बार किया जा रहा है। जिसमें एनडीआरएफ के 80 जवान के साथ रेलवे के मैकेनिकल, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। (संवाद)
इनसेट


आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को पिलाया शर्बत
उरई। उरई स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने मंगलवार को यात्रियों को शर्बत पिलाया। ग्वालियर से बरौनी छपरा मेल, राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर मुंबई समर स्पेशल के यात्रियों सहित प्लेटफार्म और वेटिंग रूम में बैठे यात्रियों के पास जाकर ठंडा शर्बत पिलाया। इसमें दरोगा डीपी सिंह, गंभीर सिंह, कोमल सिंह, सीमा, टीडी नायक, बीके पाल, रुदल साहनी, पिंकी, जयंती, डीके पटेल ने सहयोग किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें