कोंच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को कोंच के धनुतालाब मैदान में एक खेल कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, साहस, धैर्य और शारीरिक क्षमता विकसित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और अभ्यासों का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को आग जैसी आपात स्थितियों से सुरक्षित निकलने, ऊंचे स्थानों से बचाव करने और बाधाओं को पार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
उन्हें विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने के तरीके भी सिखाए गए। आरएसएस के नगर कार्यवाह ऋषभ गिरवासिया ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में धैर्य और मनोबल मजबूत करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है, साथ ही राष्ट्रीय भावना और अनुशासन का विकास भी महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर झांसी विभाग के विद्यार्थी कार्य प्रमुख अकिंचन भार्गव, नगर प्रचारक शुभम, अन्नू गहलोत, सचिन सोनी, सुमित, कपिल शांडिल्य, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।