फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाजपा नेता के समर्थन में बंद रहा बाजार, नहीं लिखी गई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों व भाजपा नेता व उनके बेटे के बीच हुई मारपीट के मामले में डॉक्टर की तहरीर पर मंगलवार सुबह भाजपा नेता, उनकी बेटी व पुत्र पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को सैकड़ों व्यापारी व भाजपाई घंटाघर पहुंचे। तीनों सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। एसपी व एएसपी मौके पर पहुंचे और समझाकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही लेकिन भाजपाई नहीं माने। करीब पांच घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी ब्रजकिशोर गुप्ता के बेटी स्मृति के पैर में चोट लग गई थी। सोमवार रात पिता बेटे गोपाल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसी समय माधौगढ़ क्षेत्र से एक बुजुर्ग को भी इमरजेंसी लाया गया था, जिसकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि तीमारदारों ने डॉक्टरों से पहले उनके मरीज को देखने के लिए कहा। डॉ. आराध्य नगाइच ने पर्चा बनवाने के लिए कहा लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण देरी हो रही थी। इसी बात पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दो तीमारदारों के सिर व कमर में चोट आई है। वहीं डॉ. आराध्य के कमर, पैर व कंधे में चोट लगी है। तीमारदारों का आरोप है कि इलाज में जानबूझकर देर की गई जबकि डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को देखा जा रहा था इसी बीच परिजन ने हंगामा व मारपीट शुरू कर दी। इसका घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोमवार रात तीन घंटे तक इमरजेंसी में हंगामा होता रहा। फिर तीन थानों की फोर्स व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मोर्चा संभाला तब मामला शांत हो सका था। मंगलवार को डॉक्टरों ने ओपीडी ठप कर प्राथमिकी दर्ज कराने की तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। तब ओपीडी शुरू हो सकी थी।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने डॉक्टरों के विरुद्ध तहरीर दी थी जिसमें लूट का आरोप लगाया था पर उनकी तहरीर पर प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई। बुधवार सुबह व्यापारियों ने भाजपा महिला कार्यकर्ताओं व अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर शहर के घंटाघर चौराहे पर जाम लगाकर डॉक्टरों व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारी डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की जिद पर अड़ गए। अधिकारियों के समझाने पर भी वह नहीं माने। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को समझाकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। इस पर सभी लोग मान गए लेकिन कुछ ही देर में सभी फिर से नामजद एफआईआर करवाने की बात कहने लगे। करीब पांच घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने परिजन से कहा कि वह उनके साथ हैं।


टेंट के नीचे डटे रहे नेता व व्यापारी
बाजार बंद व जाम लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ों व्यापारी वहां पहुंच गए। जानकारी मिलते ही एएसपी डॉ. ईशान सोनी तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने तीन तरफ से सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान वह डॉक्टरों व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें