फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन से टकराए अन्ना मवेशी, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कानपुर से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के सामने करमेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। जिसकी वजह से दो अन्ना मवेशी के कटने के कारण ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। इसके बाद आने वाली ट्रेनों को कॉशन देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

कानपुर से झांसी की ओर जाने वाली पैसेंजर नंबर 51804 जैसे ही आटा स्टेशन से 12:07 बजे उरई की ओर रवाना हुई। जब वह करमेर रोड रेलवे क्रॉसिंग नंबर 183 के पास से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन चालक धीर सिंह ने ट्रेन में रोका, तब तक दो मवेशी इंजन में फंस गए। ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। चालक ने किसी तरह मवेशियों को इंजन से हटाया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर एपी वर्मा को सूचना दी। इसके चलते ट्रेन करीब बीस मिनट खड़ी रही। ट्रेन को कालिंग ऑन सिग्नल देकर उरई स्टेशन तक लाया गया। इसके बाद भीमसेन व पारीछा जाने वाली दो मालगाड़ियों को सतर्कता आदेश देकर आगे बढ़ाया गया। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर ट्रैक के आसपास पड़े मवेशियों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें