फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के एटीएम बंद रहने से ग्राहकों को होती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एट (जालौन)। दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद एटीएम के बाहर लंबी लाइन देखने को मिली। जबकि दो एटीएम में रुपये न होने की वजह से बंद पड़े हैं। ग्राहकों को अपने खाते से लेनदेन करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में खुली बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए खोले गए एटीएम में आए दिन बंद रहने की वजह से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है। कसबे में खुले तीन एटीएम में से सिर्फ एक एटीएम में ही रुपये की निकासी होती है। दिवाली खत्म होने के बाद लंबी लाइन दिखाई दी। कस्बे में करीब छह बैंक का संचालन होता है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आर्यावत बैंक ने अपने एटीएम लगा रखे हैं। जबकि, अन्य इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जालौन डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक ने अपने ग्राहकों को एटीएम की सुविधा दे रखी है लेकिन एटीएम मशीन नहीं लगाए हैं। जिसकी वजह से ग्राहकों को अन्य बैंकों के एटीएम में जाकर रुपये का लेन.देन करना पड़ता है, लेकिन खोले गए बैंकों द्वारा एटीएम में ज्यादातर शटर पड़ी रहती हैं। बैंक मैनेजर से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने सर्वर डाउन होने की बात बता कर पल्ला झाड़ लिया। बैंक ग्राहक उमाशंकर, रिंकू जैन, राजू पटेल, रामपाल आदि ने बैंक प्रबंधन पर आरोप लगाया कि ग्राहकों की दिक्कतों पर कोई ध्यान नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें