फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ललितपुर यार्ड रिमॉडलिंग से ट्रेनों का बदलेगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक अगस्त तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य होगा। इस कारण झांसी-कानपुर रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे या वे विलंबित होंगी। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। कानपुर से वलसाड जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस (12943-44) 15 व 17 जुलाई को इटारसी-जबलपुर-ओहान-कानपुर मार्ग से चलेगी। चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस (16093) भी 14 और 18 जुलाई को इसी वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगी।
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के दौरान कई ट्रेनों को निर्धारित समय तक नियंत्रित किया जाएगा। इनमें हैदराबाद-गोरखपुर डेक्कन एक्सप्रेस (10 जुलाई को 40 मिनट) और पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (14 जुलाई को 15 मिनट) शामिल हैं। अहमदाबाद-बनारस साबरमती एक्सप्रेस (11, 13, 14 जुलाई) और अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस (10, 15 जुलाई) 60 मिनट तक नियंत्रित रहेंगी। इंदौर-बनारस महाकाल एक्सप्रेस 20 जुलाई को 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी। एलटीटी–छपरा एक्सप्रेस (22584) 16 जुलाई को 40 मिनट, जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस समर स्पेशल एक्सप्रेस (01073) उसी दिन 60 मिनट नियंत्रित रहेगी। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जानने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें